पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंकर पितर देव स्थान पर चंपा दादी की मूर्ति स्थापना हुई

कंकर पितर देव स्थान पर चंपा दादी की मूर्ति स्थापना हुई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर| प्राचीन जोहड़ के पास स्थित कंकर पितर देव स्थान में चंपा दादी की मूर्ति स्थापना के अवसर पर श्रद्धा उमड़ी। कंकर पितर देवस्थान में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत चंपा दादी की मूर्ति स्थापना की गई। चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत यह कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर भजन-कीर्तन का दौरा चला। चंपा दादी के गगनभेदी जयकारों से देवस्थान गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ चंपा दादी के धोक लगाई व प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर इस मौके पर राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश सचिव राजेश कंकर, कंकर पितर देव स्थान के अध्यक्ष गुलाब कंकर, राजकुमार कंकर, लक्ष्मण कंकर, देवेन्द्र कंकर, प्रयाग मोयल, सुरेश कंकर, बृजलाल कंकर, जवरीलाल कंकर, अशोक कंकर, किशोर कंकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...