- Hindi News
- National
- शव सहित टेंपो को 25 किमी दूर छोड़ गया चालक, पुलिस ने पकड़ा तो बोला हादसे में हुई थी मौत
शव सहित टेंपो को 25 किमी दूर छोड़ गया चालक, पुलिस ने पकड़ा तो बोला- हादसे में हुई थी मौत
जानकारी के अनुसार जैतपुर(बीकानेर) निवासी जीतदास पुत्र छगनदास और लूणकरणसर निवासी अमीलाल पुत्र हंसगर दोनों पल्लू में आमने-सामने के घर में रह रहे थे। दोनों ही टेंपो किराए पर लेकर कुल्फी बेचने का काम करते थे। रोजाना की तरह शुक्रवार को दोनों रावतसर से कुल्फी लेकर रवाना हुए। चालक अमीलाल के अनुसार वापस आते समय बरमसर के पास एक ट्रोले ने ओवरटेक से कंडक्टर साइड में बैठा जीतदास चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। वहां से चालक टेंपो को अस्पताल ले जाने कि बजाए 25 किमी दूर चलकर मेगा हाईवे से होते हुए पल्लू टोल नाके से पहले गुलाबगढ़ कस्बे में ले आया और फरार हो गया। थाना प्रभारी दिनेश सहारण ने चालक के नंबर ट्रेस करवाकर उसे झेदासर गांव से पकड़ा। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।
उधर, स्कूटी-ट्रैक्टर से भिड़ी, महिला सहित दो लोग घायल
नोहर| फेफाना तिराहे के पास हादसे में शुक्रवार को एक महिला सहित दो जने घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्राली व स्कूटी की हुई दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड संख्या नौ निवासी राहुल अपने परिचित पूनम को स्कूटी पर छोड़ने के लिए रामगढ़ जा रहा था। तभी फेफाना तिराहे के पास उसकी स्कूटी आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में लग गई।