श्रीमद् भागवत कथा 20 से
नोहर| कस्बे के सरदारपुराबास ललाना रोड स्थित बालाजी धाम में 20 से 26 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन होगा। पुजारी बजरंग ने बताया कि कथा का वाचन विपिनमणि ब्रह्मचारी वृंदावनधाम करेंगे। कथा का समय दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक रहेगा। सात दिवसीय इस श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह के तहत 19 अप्रैल सुबह सवा नौ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। 27 अप्रैल सुबह सवा दस बजे पूर्णाहुति व भंडारा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कथा को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।