सीसी सड़क निर्माण शुरू, 25 लाख रुपए खर्च होंगे
नोहर| कस्बे में बाबा रामदेव मंदिर से होते हुए गुरुद्वारा मार्ग पर करीब 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष अमित चाचाण ने किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि उक्त सड़क के बनने के बाद नागरिकों को काफी सुविधा होगी। नगर पालिका ईओ बसंत सैनी ने कस्बे के सौंदर्यकरण के लिए कचरा आदि निर्धारित स्थानों पर डालने की अपील की। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र चाचाण, जेईएन सुशील सिहाग,पार्षद सतीश सोनी, सुभाष सोनी, बादल मूलचंदानी, अशोक कंकर, राजकुमार बचवानी, पूर्व पार्षद सेवाराम मोटवानी, मदन लाल जोशी, किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन कंदोई, प्रदीप पुरोहित, पार्षद नत्थूराम शर्मा, सन्नी, मुकेश पेसवानी, मूलचंद ठकरानी, बूलचंद भागवानी, दयाल पुरोहित बालकृष्ण व्यास, कन्हैया लाल, राजकुमार मोटवानी, रमेश पुष्करणा, पितांबर मल, गोपी किशन, ठेकेदार सलीम व याकूब टाक सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी व दुकानदार मौजूद थे।