ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत
हनुमानगढ़| रावतसर-नोहर स्टेट हाईवे पर गांव बुधवालिया के पास शनिवार को ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा रात को करीब आठ बजे का बताया जा रहा। दोनों शव रावतसर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। टोपरियां का महेंद्र कुमार जाट और भुरानपुरा का रविंद्र एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव टोपरियां जा रहे थे कि अचानक सामने से आ रहे टैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।