पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खरलियां ग्राम पंचायत में पशु जोहड़ में पानी नहीं होने से पशुपालक परेशान

खरलियां ग्राम पंचायत में पशु जोहड़ में पानी नहीं होने से पशुपालक परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लिखमीसर| खरलियां पंचायत में एकमात्र पशुजोहड़ पिछले 15 दिनों से सूखा पड़ा है। इससे जहां ग्रामीण पशुपालकों को परेशानी हो रही है वहीं सबसे अधिक निराश्रित पशुओं को इस भयंकर गर्मी में प्यास बुझाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। पशुपालक इकबाल सिंह, आत्माराम भादू , राजपाल गोठवाल आदि ने बताया कि लंबे समय तक नहर बंदी को भी ध्यान में नहीं रखते हुए चंद ग्रामीणों ने पानी से भरे इस जोहड़ को खाली करवा दिया। इतना ही नहीं इन ग्रामीणों ने पशु जोहड़ के किनारे खड़े छायादार पेड़ तक को भी काटा डाला जिस पर रात के समय सैकड़ों पक्षी आसरा लेते थे। इन ग्रामीणों का तर्क था कि इस पेड़ पर पक्षी बैठने से जोहड़ का पानी दूषित हो रहा है। ऐसे में ग्रामीण पशु पालकों तथा पक्षी प्रेमियों ने इसकी निंदा करते हुए पंचायत प्रशासन से शीघ्र ही पशु जोहड़ पानी से भरवाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...