पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rs. 5 में मिलेगा नाश्ता, 8 में खाना, दो वैन घूमेंगी

Rs. 5 में मिलेगा नाश्ता, 8 में खाना, दो वैन घूमेंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ शनिवार को शिवाजी बस स्टैंड के समीप हुआ। अन्नपूर्णा रसोई वैन का उद्घाटन विधायक अभिषेक मटोरिया, मदरसा बोर्ड की चेयरमैन मेहरूनिशा टाक, नगरपालिका अध्यक्ष अमित चाचाण ने रिबन काट कर किया। वक्ताओं ने कहा कि इसके प्रारंभ होने से जरूरतमंद लोगों को सुविधा होगी। अन्नपूर्णा वैन पर सुबह पांच रुपए में नाश्ता व आठ रुपए में दोपहर व रात्रि को खाना दिया जाएगा। कस्बे में दो अन्नपूर्णा वैन कार्य करेगी। एसडीएम सैयद शिराज अली जैदी ने खाने में गुणवत्ता बरतने के निर्देश दिए। पालिका ईओ बसंत सैनी ने संपूर्ण योजना के बारे में बताया। इस अवसर पर भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष रिषी जमालिया, महामंत्री छोटू सेवग, प्रदीप सेवग, अनिल पारीक, पार्षद सतीश सोनी, अशोक कन्दोई, मुश्ताक, मोहन डाबी, उपप्रधान धर्मवीर, सुभाष सोनी, श्रीकिशन सोनी, अजय गुरू, कुलदीप सहु, महेन्द्र पुनिया, मुरलीधर छिंपा, अमित सांखी, ओम लालवानी, राजकुमार बचवानी, अशोक कंकर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...