- Hindi News
- National
- दुष्कर्म मामले को लेकर एबीवीपी ने दी श्रद्धांजलि, आरोपियों को सजा देने की मांग
दुष्कर्म मामले को लेकर एबीवीपी ने दी श्रद्धांजलि, आरोपियों को सजा देने की मांग
नोहर| जम्मू कश्मीर के कठुआ व बिहार में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा यहां बिहाणी चौक पर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने घटनाओं पर गहरा रोष प्रकट करते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस मौके पर दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस अवसर पर करण जांगिड़, प्रशांत महर्षि, सूर्यकांत गुरु, राहुल नागल, दलीप सोनी, अनिल शर्मा, मनोज चौधरी, मनीष महर्षि, दीपक, मनोज, रवि, कृष्ण पारीक, विकास, आनन्द, संजय स्वामी आदि मौजूद थे।