सूरतगढ़, श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर व श्रीविजयनगर में बनेंगे अांबेडकर भवन
घड़साना| अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की 127वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। अनूपगढ़ विधानसभा के इस सामूहिक कार्यक्रम में में वक्ताओं ने बाबा साहेब के बताए गए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। विधायक शिमला बावरी ने सरकार द्वारा दलित वर्ग के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हम भी एससी एक्ट के साथ होने वाली छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं करेंगे तथा सरकार में रहकर दलितों के हितों के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे। पूर्व विधायक पवन दुग्गल ने राज्य एवं केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किए। दुग्गल ने दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान देशभर में दलित समाज के मारे गए 11 लोगों को शहीद का दर्जा देने एवं उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। सभा को मुख्य वक्ता बीएल पारस, अनिल गोदारा, सीकर से उस्मान खान, जीवण राम खर्रा, शिमला नायक, हरी राम मेघवाल, सत्यप्रकाश सिहाग, सरपंच ज्योति मेघवाल, प्रधान रानी दुग्गल, जिला व्यापार संघ अध्यक्ष किशन दुग्गल, मनिंदर मान, मनोहरलाल नायक, मोटनदास नायक, सरपंच रोहिताश पंवार, राकेश चांवरिया, जगदीश जयपाल, गोपाल डागला सहित अनेक जनों ने संबोधित किया।
भारत बंद एवं एससी एक्ट का मुद्दा छाया रहा : कार्यक्रम पूरी अनूपगढ़ विधानसभा का संयुक्त रूप से मनाने के लिए अंबेडकर नवयुवक मंडल पिछले दस दिनों से तैयारियों में जुटा था। वक्ताओं ने दो अप्रेल को भारत बंद एवं एससी एक्ट पर उठा मुद्दा छाया रहा। वक्ताओं ने यहां तक कहा कि इस बार बाबा साहेब की जयंती कार्यक्रम एक प्रतिरोध कार्यक्रम है।
श्रीकरणपुर|कस्बे के वार्ड 3 रेगर बस्ती में डाॅ. भीमराव अांबेडकर जयंती पर 72लाख की लागत से बनने वाले भवन का शिलान्यास मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटी ने किया। अध्यक्षता चेयरमैन अनीता जोहिया ने की। विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार विश्वप्रकाश, अति. पुलिस अधीक्षक सुनील पंवार, सीआई विजय मीणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष घीसलाल यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश छाबड़ा, देहात अध्यक्ष कृष्णचंद्र पपू, युवा मोर्चा अध्यक्ष स्माइल गुम्बर, लखविंद्रसिंह लखियां, मनजीतसिंह संधू आदि थे।
टीटी ने भवन में विधायक कोटे से एसी देने व ई मित्र खुलवाने की घोषणा की। टीटी ने डाॅ. भीमराव के व्यक्तित्व को एक जाति वर्ग में बांधने की बजाय विश्व विख्यात व्यक्तित्व का धनी बताया। कार्यक्रम में महिलाओं के 50 स्वयं सहायता समूहों को दस दस हजार रुपए के चेक वितरित किए।
बीरमाना। अांबेडकर चौक पर शनिवार को डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने डाॅ. भीमराव अांबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम में रामकुमार माहर, भागीरथ बरोड़, लक्ष्मण टाक, गोपीराम राईका, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश गेदर, श्रवण कुमार, हंसराज भाट, भीयाराम, डूंगरराम आदि ने डाॅ. अांबेडकर के जीवन व इनके द्वारा शिक्षा व अन्य जनहित में किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला। इसी तरह आंबेडकर चौक पर जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। रामकुमार माहर, भागीरथ बरोड़, लक्ष्मण टाक, गोपीराम राईका, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश गेदर, श्रवण कुमार, हंसराज भाट, भीयाराम व डूंगरराम ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके विचारों पर अमल करने का आह्वान किया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया, समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान
श्रीविजयनगर| पालिका में आयोजित कार्यक्रम में सांसद निहालचंद ने अंबेडकर भवन की आधारशिला रखने के साथ ही दो योजनाओं का लोकार्पण किया। सांसद ने आगामी बैठक में 12करोड़ की सीवरेज लाइन का प्रस्ताव पारित करने की भी घोषणा की। अंबेडकर नवयुवक संघ ने वार्ड 17 के पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता का. श्योपत मेघवाल ने कहा की दलित उत्थान की आवश्यकता है। सरकार से आरक्षण के स्थान पर काम मांगो। पायनियर सीनियर सैकंडरी स्कूल में निदेशक एपी सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। थार परिवार के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भीम सेना के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने युवाओं से कहा, आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सर्वोत्तम रास्ता है। ग्राम पंचायत 42जीबी में अटल सेवा केंद्र पर सरपंच मंगत रामदासिया की अध्यक्षता में बाबा साहेब का जन्म दिवस मनाया गया। पालिका में आयोजित कार्यक्रम में आनंदनगर क्षेत्र की महिलाओं ने सांसद से शिकायत की कि जब वे एसडीएम रामरख मीणा के पास किसी काम को लेकर जाती हैं तो असभ्य भाषा का प्रयोग किया जाता है। शिकायत का पूर्व पार्षद लियाकत अली ने भी समर्थन किया।
सूरतगढ़| डॉ. भीमराव अांबेडकर परिसर में विधायक राजेंद्र भादू, पालिकाध्यक्ष काजल छाबड़ा, पूर्वमंत्री रामप्रताप कासनियां, प्रधान बिरमा देवी ने 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले डॉ. अांबेडकर भवन का शिलान्यास किया। एडीएम चांदमल वर्मा, एसडीएम सीता शर्मा, ईओ अजय रस्सेवट, परसराम भाटिया, बाबूलाल पीपल, चेतराम आसेरी, पालिका उपाध्यक्ष पवन ओझा, अशोक आसेरी, भाजपा नगर अध्यक्ष महेश सेखसरीया, आम साबनिया व देहात अध्यक्ष पेपसिंह राठौड़ सहित अन्य लोग मौजूद थे। संविधान बचाओ संघर्ष समिति व डॉ. अंबेडकर नवयुवक संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि सेवानिवृत एडीजी आरपी सिंह, एडीएम चांदमल वर्मा, शिक्षाविद इंद्राजसिंह चेतीवाल, पूर्व चेयरमैन बनवारीलाल मेघवाल, मनमोहन स्नेहल, डूंगरराम गेदर, आरवी वर्मा, रामचंद्रदास कालौसिया व अमित कल्याणा आदि थे। राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम कर्मचारी संघ की थर्मल इकाई ने भी जयंती समारोह आयोजित किया। संघ के सुनील लवंगकर, सतीश चमोला, गोविंद जोशी, किशनराम, खिराज सिंह आदि मौजूद रहे। दलित समाज ने डॉ. अांबेडकर की शोभायात्रा निकाली। अंबेडकर भवन से रवाना हुई यात्रा मुख्य मार्गों से गुजरी। यात्रा में युवा बाइकों पर सवार जय भीम का जयघोष व नाचते हुए चल रहे थे। शामिल लोगों के हाथ में झंडे थे। बाबा साहेब की झांकी सजी थी। यात्रा पुरानी धानमंडी में विसर्जित हुई। यहां दलित समाज के लोगों ने रंग-गुलाल खेला। यात्रा का समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
थर्मल| सोमासर गांव में अतिथि पंचायत समिति प्रधान बिरमा देवी ने बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया। पालिका के पूर्व चेयरमैन बनवारीलाल मेघवाल, एसई बारोलिया, ओमप्रकाश कालवा, आरडी बैरवा डॉ. प्रेम कुमार, डीआर वर्मा, परमेश्वरलाल , बलिराम मेघवाल, दुलीचंद नायक व मांगीलाल पटीर ने विचार रखे। मदन बारूपाल व समिति सदस्यों ने सहयोग किया।
मिर्जेवाला| मेघवाल धर्मशाला में डॉक्टर बीआर अंबेडकर की 127वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, जिसमें दलित समाज के विचारों को बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा समस्त समाजों को एकजुट होकर शिक्षक बनने की बात जयंती पर मुख्य वक्ता डॉक्टर मदन मेव, सरपंच लालचंद मेघवाल, डायरेक्टर बाबू देवी, पूर्व डायरेक्टर भादर राम मेघवाल, दीपक मेव, विनोद कुमार आदि ने कही। इस अवसर पर दलित समाज के कई समुदाय के लोग उपस्थित हुए ।
लालगढ़ जाटान| ग्राम पंचायत मम्मड़खेड़ा की महात्मा ज्योतिबा फूले दलित सेवा समिति द्वारा संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अांबेडकर की जंयती धूमधाम से मनाई गई । समिति के सदस्यों ने बाबा साहेब की छवि पर पुष्प अर्पित कर जय भीम, जय भारत, बाबा साहब अमर रहे के नारों के साथ द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया । समिति संरक्षक के मुख्य वक्ता एडवोकेट सुभाष पटीर ने दलित व शिक्षित समाज के अधिकारों की रक्षा करने के लिए बाबा साहब के बताए मार्ग पर संघर्ष करने का आह्वान किया । इस मौके पर कोषाध्यक्ष सोहनलाल नायक, महासचिव धर्मपाल मेघवाल, पुरखाराम पटीर, उपाध्यक्ष छिंद्रपाल, उपसरपंच जीतराम, राकेश, धर्मपाल जिनागल, प्रदीप करणी लाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
घड़साना
श्रीकरणपुर
श्रीविजयनगर
सूरतगढ़
लालगढ़ जाटान
िमर्जेवाला
बीरमाना