पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भिंडी की फसल में एनपीके एवं सूक्ष्म तत्वों का उपयोग करना होता है लाभकारी

भिंडी की फसल में एनपीके एवं सूक्ष्म तत्वों का उपयोग करना होता है लाभकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंडी की फसल में एनपीके एवं सूक्ष्म तत्वों का उपयोग करना होता है लाभकारी

भिंडी की फसल में टेढ़ी-मेढ़ी भिंडी लग रही हैं। इससे उत्पादन पर प्रभाव पड़ रहा है। क्या उपाय करें? -कृष्ण मुरारी गोस्वामी, पाटन, बूंदी

किसान भिंडी की फसल में एनपीके एवं सूक्ष्म तत्वों का उपयोग करें। इससे सही एवं अधिक उत्पादन होगा।

इमली का 40 वर्ष पुराना पेड़ है। फूल आते हैं, पर फल नहीं लगते। उपाय बताएं।

-कुलदीप सिंह शेखावत, जुलियासर, सीकर

इमली के पौधे की तने के भाग को छोड़कर गहरी गुड़ाई करें और उस मिट्टी में एफवाइएम सहित 25 किलो गोबर की सड़ी खाद मिलाकर सिंचाई करें। इससे फल लगना प्रारंभ हो जाएंगे।

बैंगन के पौधे में फल नहीं लग रहे। उपाय बताएं? -जोगेंद्र जांगिड़, गजवारा, मनोहरथाना

-कृषि पर्यवेक्षक के मार्गदर्शन में सूक्ष्म तत्व व दवा का उपयोग करें।

एक्सपर्ट मुकेश कुमार चौधरी, कृषि अधिकारी, उद्यान विभाग, अलवर

किसान हैल्पलाइन नंबर

18001801551, 18001806127

(सुबह 10 से शाम 5 बजे तक, टोल फ्री)

राज्य स्तरीय हैल्प डेस्क (0141-5102578)

सवाल भेजें

खेती से संबंधित अपने सवाल हमारे पास भेजें, विशेषज्ञ सुझाएंगे समाधान। पता- दिल्ली रोड मूंगस्का, अलवर मेल- agrobhaskarr2@gmail.com वॉट्‌सएप नंबर- 7597676923

कॉल न करें।

खबरें और भी हैं...