पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रावतसर: 17 लाख की लागत से बनने वाले सभागार भवन का शिलान्यास

रावतसर: 17 लाख की लागत से बनने वाले सभागार भवन का शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतसर| एसडीएम लोकबंधु व नगर पालिकाध्यक्ष नीलम हरवीर सहारण ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय परिसर में बनने वाले सभागार भवन का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभागार भवन की नींव रखी गई। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष सहारण ने बताया कि सभागार निर्माण पर 17 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। सभागार भवन बनाने पर कर्मचारी संघ ने पालिकाध्यक्ष का आभार जताया। कार्यक्रम में बार संघ अध्यक्ष सुनील धारीवाल, पार्षद हरवीर सहारण, पृथ्वीराज देहड़ू, तहसीलदार कस्तूरीलाल जस्सल, टीआरए संदीप मनोहर, बलकरण सिंह, राजू सैनी, राजेन्द्र चोटिया, एडवोकेट मनसाराम झोरड़, सुनील देहड़ू, राजशेखर, गौरीशंकर वर्मा, वेद सहारण सहित काफी संख्या में अधिवक्ता, अरायजनवीस व नागरिक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...