सरकारी स्कूल के 24 बच्चों को मिलेंगे लैपटॉप
गोलूवाला| यहां के सिहागान स्थित सरकारी स्कूल के 24 बच्चों को लैपटॉप मिलेगा। यह आंकड़ा हनुमानगढ़ जिले में सर्वाधिक है। स्कूल के अनुसार 25 अप्रैल को पीलीबंगा ब्लॉक के कार्यक्रम में बच्चों को लैपटॉप मिलेंगे। इस स्कूल के सीनियर कक्षा के 16, दसवीं के 5 एवं आठवीं के 3 बच्चों को लैपटॉप मिलेंगे। प्रधानाचार्य मनोहरलाल बिशू ने बताया कि यह स्टाफ की मेहनत एवं अभिभावकों की जागरुकता का परिणाम है। जिन बच्चों का लैपटॉप के लिए चयन हुआ है। उनमें कक्षा आठ के अरविंद कुमार, जयदेव, दीपक कक्षा दस के पूजा, राहुल, संजय, लखविद्रसिंह, नितेश, सीनियर कक्षा के रोहिताश, संदीपकुमार, अरविंद, मनीष, नरेशकुमार, पवन, सुरेन्द्र, पर्थ, सविता, रितिक, एकता, भावना, हरप्रीत कौर, पूनम, महावीर प्रसाद, भावना सिहाग शामिल है।