पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी दर पर रजिस्ट्रियां करवाने की मांग, एसडीएम को ज्ञापन दिया

पुरानी दर पर रजिस्ट्रियां करवाने की मांग, एसडीएम को ज्ञापन दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| राज्य सरकार के नियमानुसार पुरानी दरों पर जारी पट्टों के आधार पर रजिस्ट्री करवाने की मांग को लेकर सोमवार को पूर्व पार्षद मनोहरलाल काच्छी की अगुवाई में वार्ड 40 के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मनोहरलाल काच्छी ने बताया कि पूर्व में जरूरतमंद परिवारों के लोगों को राज्य सरकार द्वारा अभियान चलाकर मात्र 500 रुपए में 110 वर्ग गज के प्लाटों के पट्टे जारी किए थे। इन लोगों द्वारा पट्टों के आधार पर रजिस्ट्रार कार्यालय में मात्र 500 रुपए में रजिस्ट्रियां भी करवाई गई लेकिन अब रजिस्ट्री करवाने के लिए गए लोगों से डीएलबी की दरों के अनुसार 18000 रुपए की मांग की जा रही है। जरूरतमंद परिवार यह राशि जमा करवाने में असमर्थ हैं। उन्होंने पुरानी दरों पर रजिस्ट्रियां करवाने के निर्देश जारी करने की मांग की है। इस दौरान दुलीचंद नायक, ईश्वर दास, श्योपतराम, राजेन्द्र, शाह इब्राहिम, भगवान दास आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...