पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नोहर: गेहूं की सरकारी खरीद शुरू

नोहर: गेहूं की सरकारी खरीद शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर| नोहर सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड के तत्वावधान में नोहर अनाज मंडी में सोमवार से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद शुरू हो गई। प्रथम दिन 16 जेएसएन के किसान गुरमेलसिंह ने गेहूं खरीद कर शुभारंभ किया। समिति के मुख्य व्यवस्थापक हरिसिंह शर्मा ने बताया कि 1735 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद के लिए पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है। कृषि उपज मंडी सचिव प्यारेलाल महला, ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णलाल कासनिया, सचिव आशीष मोदी, शिशराम कड़वासरा, बद्रीप्रसाद गोदारा, महेंद्रसिंह, तेजवीरसिंह, जयसिंह सहित किसान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...