- Hindi News
- National
- दीनदयाल उपाध्याय सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए चयन होने पर सरपंच व सचिव का किया अभिनंदन
दीनदयाल उपाध्याय सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए चयन होने पर सरपंच व सचिव का किया अभिनंदन
नोहर| पंचायत समिति की थालड़का पंचायत का चयन राष्ट्रीय अवार्ड दीनदयाल उपाध्याय सशक्तिकरण पुरस्कार 2018 के लिए हुआ है। चयन पर कस्बे के भारत माता आश्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से सरपंच नीलम तंवर एवं कार्यवाहक ग्राम सेवक सूर्यप्रकाश सहारण का अभिनंदन किया गया। अध्यक्षता महंत रामनाथ अवधूत ने की। इस मौके पर उप प्रधान उपप्रधान धर्मवीर व युवा एकता मंच, सूरपुरा के अध्यक्ष विनोद जांगिड़ ने महिला सरपंच के नेतृत्व व युवा कार्मिक के कार्य प्रति समर्पित भाव की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों एवं लोक सेवकों प्रेरणा मिलेगी। मुकेश नायक ने कहा कि थालड़का ग्राम पंचायत को पुरस्कार मिलने से नोहर क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। सरपंच नीलम तंवर एवं कार्यवाहक ग्राम सेवक सूर्यप्रकाश सहारण आभार जताया। इस मौके पर दाताराम जांगिड़, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष चंद्रकला नायक, किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष कृष्ण सहारण, कोमल वाल्मीकि, पंचायत सहायक पवन सुथार, एडवोकेट हंसराज बेनीवाल, शिक्षक पवन जाखड़, लीलू सहारण, अजीत लेज्ञा आदि ने विचार रखे। सूरज पेंटर ने कार्यक्रम का संयोजन किया। गौरतलब है कि नोहर पंचायत समिति को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।