नोहर| समाजसेवी व उद्योगपति जगदीश प्रसाद सरिया का दिल्ली में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर मंगलवार को अनेक संगठनों ने शोक सभाएं आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। दिवंगत सरिया ने सरिया कला केन्द्र का निर्माण किया।