नेहराना हैड से नोहर फीडर को सीधा पानी देने सहित विभिन्न मांगें रखी
भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित
नोहर| भारतीय किसान संघ तहसील शाखा की बैठक किसान विश्रामगृह में तहसील अध्यक्ष श्योपतराम गोदारा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सीपी 4 जो 4 वर्ष से बंद पड़ा है, उसे चालू करने व सीपी 4 पर पूरा पानी देने, नेहराना हैड से सिंचाई पानी नोहर फीडर को सीधा देने, बिरकाली माइनर का बैड लेवल सही करने व नोहर फीडर, जसाना, रामसरा खिनानिया फीडर के जो मोघे कम या ज्यादा पानी ले रहे हैं। सिंचाई विभाग द्वारा उन्हें तुरंत प्रभाव से सही करवाने, चने की सरकारी खरीद में बंद किए गए कूपन पुन: शुरू करने, बारदानों के वजन को मिलाकर उससे भी ज्यादा अनाज की भर्ती व्यापारी जबरदस्ती कर रहे है। उसे तुरंत बंद करने की मांग की। बैठक के उपरांत मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त कलेक्टर को दिया गया। बैठक में संघ के तहसील मंत्री शिशपाल गोदारा, तहसील सहमंत्री सुरजीत जाखड़, उपाध्यक्ष रावतसिंह राजपूत, केसूराम माहर, बनवारीलाल सहारण, तहसील युवा प्रमुख राजेश कड़वासरा, जिला उपाध्यक्ष किशोरसिंह, ओमप्रकाश बिजारणिया सहित अनेक पदाधिकारी व किसान मौजूद थे।