172 खिलाड़ियों ने डबल विकेट क्रिकेट अंडर-16 में लिया हिस्सा, 20 का चयन
नोहर| डबल विकेट क्रिकेट अंडर-16 का ट्रायल कैंप अपाला स्कूल के खेल मैदान में लगाया गया। उद्घाटन मंगलवार को अपाला स्कूल के खेल मैदान में मुख्य अतिथि डबल विकेट क्रिकेट एसोसिएशन राजस्थान के सचिव सुशील खजोतिया ने किया। अध्यक्षता अपाला स्कूल के चेयरमैन महेश शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डबल विकेट क्रिकेट हनुमानगढ़ के अध्यक्ष मुकेश मिश्रा मौजूद रहे। ट्रायल कैंप के प्रभारी प्रताप कुलड़िया की देखरेख में ट्रायल हुआ, जिसमें 172 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन समिति के सदस्य सोहन सिंह, विरेंद्र सिंह दांगी, पृथ्वी सिंह, सुशील आचार्य ने खिलाड़ियों का चयन किया। इसमें किशन नागल, सुरेंद्र सहारण, शाहिद पठान, बनवारीलाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने बताया कि 20 खिलाड़ियों का कैंप 19 व 20 मई को अपाला स्कूल के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसमें अंतिम 12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। राजस्थान डबल विकेट क्रिकेट के सचिव सुशील खजोतिया ने बताया कि यह टीम 1 से 3 जून को दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस मौके पर राजस्थान डबल विकेट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव दिनेश शर्मा को श्रद्धांजलि व पुष्प अर्पित किए़ गए।