पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्थाईकरण की मांग, मनरेगा कार्मिक संघ का धरना 15वें दिन रहा जारी

स्थाईकरण की मांग, मनरेगा कार्मिक संघ का धरना 15वें दिन रहा जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर| मनरेगा कार्मिक संघ राजस्थान उपशाखा द्वारा स्थायीकरण की मांग को लेकर यहां पंचायत समिति के आगे दिया जा रहा धरना मंगलवार को 15वें दिन भी जारी रहा। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष जोशी ने बताया कि जब तक मनरेगा कार्मिकों की समस्त मांगों को निस्तारण सरकार द्वारा नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष शंकर सैनी, शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश कोषाध्यक्ष बेगराज खोथ, पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिशपाल देहड़ू, ग्राम विकास अधिकारी सुखदेवसिंह, धर्मपाल, बनवारी, सुभाष सैनी, सुमन, रूपा स्वामी, मंजू राठौड़, रामस्वरूप खोथ, मुश्ताक, दशरथ आदि कार्मिक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...