बुजुर्ग महिला ने गोसेवा के लिए एक लाख भेंट किए
सादुलशहर| गोधन की सुरक्षार्थ एवं रक्षार्थ नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ की माता कमला देवी प|ी हंसराज खीचड़ ने मंगलवार को 1 लाख रुपए श्री मुरली मनोहर गोशाला में पदाधिकारियों भेंट को दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए बचत करके रखी गई राशि गोशाला को भेंट कर संतोष की अनुभूति हो रही है। गोशाला संरक्षक राजीवलोचन शर्मा, अध्यक्ष हनुमान झोरड़, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, परमिंद्र देवगण, हनुमान प्रसाद, आयुष खीचड़, प्रेम जाखड़, सुरेंद्र बंसल, रवि सोनी, नरेश चलाना, आदित्य खीचड़ आदि मौजूद थे।