पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्जी दस्तावेज बना हड़पी कृषि भूमि

फर्जी दस्तावेज बना हड़पी कृषि भूमि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर| नोहर निवासी राजकुमार अग्रवाल ने तीन जनों पर षडयंत्र पूर्वक कृषि भूमि हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस संबंध में नोहर निवासी फतेह मोहम्मद उर्फ किडिय़ा, हरियाणा के देयड़ निवासी जसवीर जाट व पंजाब के मलोट तहसील के बाम निवासी इंद्रसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज रिपोर्ट में राजकुमार राणियावाला ने बताया कि उसकी पुत्रवधू की चक एक एनएचआर में खरीदशुदा कृषि भूमि है। आरोपियों ने खातेदारी कृषि भूमि हड़पने के उद्देश्य से आपराधिक षडयंत्र रचकर इंद्रसिंह को तारासिंह पुत्र नंदसिंह बताते हुए कूटरचना कर एक मिथ्या दस्तावेज मुख्त्यार नामा तैयार कर वर्ष 2014 में उप पंजीयक भट्टू कलां से पंजीकृत करवा लिया, जिसमें इंद्रसिंह ने अपने आप को तारासिंह बताते हुए जसवीर को अपना मुख्त्यार नियुक्त कर अपनी ओर से न्यायालय में पैरवी करने के लिए अधिकृत कर दिया। दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है की उसकी कृषि भूमि छलपूर्वक हड़पने के उद्देश्य से आपराधिक षडयंत्र रचकर तैयार किया गया। मुख्त्यारनामा का प्रयोग विभिन्न न्यायालय में किया जा रहा है। सारे मामले का सूत्रधार फतेह मोहम्मद उर्फ किडिय़ा को बताया गया है।

पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

खबरें और भी हैं...