पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नोहर से साहवा रोड की मरम्मत करवाने की मांग, ज्ञापन दिया

नोहर से साहवा रोड की मरम्मत करवाने की मांग, ज्ञापन दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर| भाजपा के पूर्व देहात मंडल मंत्री जगदीश गोदारा ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भेजकर नोहर से साहवा रोड की मरम्मत करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि नोहर से साहवा रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में बताया गया है कि उक्त सड़क का पूर्व में करवाया गया पेचवर्क भी आधा-अधूरा था। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटनाओं का अंदेशा सदैव बना रहता है। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार विभाग को अवगत कराया जा चुका है। मगर इस समस्या की और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आरोप है कि अब से पहले कई बार इस सड़क पर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने बहुत बार इसकी मरम्मत की मांग की है पर सुनवाई नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...