- Hindi News
- National
- उत्कृष्ट कार्य के लिए पंचायत समिति नोहर को मिला जयपुर में 10 लाख का पुरस्कार
उत्कृष्ट कार्य के लिए पंचायत समिति नोहर को मिला जयपुर में 10 लाख का पुरस्कार
उत्कृष्ट कार्य के लिए पंचायत समिति नोहर को मिला जयपुर में 10 लाख का पुरस्कार
नोहर| पंचायत समिति नोहर को बुधवार को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान अमरसिंह पूनियां व विकास अधिकारी गोपीराम महला ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
पंचायत राज्यमंत्री राजेंद्र राठौड़, कृषि मंत्री प्रभुदयाल सैनी ने पुरस्कार स्वरूप दस लाख का चेक भेंट किया। इस मौके पर पंचायत राज के विभिन्न उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे। नोहर पंचायत समिति द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के चलते यह पुरस्कार दिया गया है।