बकरी चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को भी सहना पड़ा विराेध
मनोहरथाना (झालावाड़) | क्षेत्र के चांदपुरा कस्बे में बुधवार दोपहर में बकरा चुराकर ले जाते समय ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। उसे छुड़ाने के पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। पहले गांव पहुंची टीम खाली हाथ लौट आई। कुछ देर बाद वहां पहुंचे 4 जवानों के व्यवहार से ग्रामीण और भड़क गए। महिलाओं ने धक्का-मुक्की कर उनको धकेल दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने हाथों में लकड़ियां देख पुलिस कर्मी बचकर निकल गए।