पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हवाई फायर किए, 10 हजार रुपए छीन कर भागे, मुकदमा दर्ज

हवाई फायर किए, 10 हजार रुपए छीन कर भागे, मुकदमा दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर| सोनड़ी मार्ग पर मंगलवार रात हवाई फायर कर रुपए छीनने के आरोप में गांव सोनड़ी निवासी चंद्रपाल पुत्र सोहनलाल जाट की सूचना पर मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे में बताया गया है कि चंद्रपाल नोहर स्थित अपनी आढ़त की दुकान से एक लाख रुपए लेकर रोहिताश के साथ अपने गांव सोनड़ी जा रहे थे।

नोहर से निकलते ही सोनड़ी निवासी ज्ञानचंद मेघवाल ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। ज्यो ही चंद्रपाल गांव के करीब पहुंचा तो पूनम खां व कासम खां ने चंद्रपाल की बाइक को रुकवा कर मारपीट शुरू कर रुपए छीनने का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी दौरान मौके पर राजेश, धीरज व अन्य के पहुंचने के कारण आरोपी मौके से हवाई फायर करते हुए भागने लगे। इस छीना झपटी में रुपयों से भरा बैग हाथ से गिर गया और आरोपी केवल दस हजार रुपए लेकर फरार होने में सफल हो पाए। पुलिस ने इस संबंध में आर्म्स एक्ट व अन्य अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...