टिब्बी सीएचसी में लगाया दंत चिकित्सा शिविर, 105 मरीजों की हुई जांच
हनुमानगढ़| राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनओएचपी) के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को टिब्बी सीएचसी में सुबह 8 से 12 बजे तक दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। टिब्बी बीपीएम मनोहर सिंह ने जानकारी दी कि शिविर में दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलजोत सिंह भाटिया, दंत हाईजिनिस्ट अंजू व नीरू कौर ने ग्रामवासियों के दांतों की जांच कर उन्हें इससे होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। कार्यक्रम के तहत मुंह में कैंसर व डेंटल फलोरोसिस, के मरीजों की भी जांच की गई। उन्होंने सभी को ब्रश करने के सही तरीके व समय के बारे में भी जानकारी दी। दंत चिकित्सा शिविर में 105 मरीजों के दांतों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श व दवाइयां दी गई। डॉ. भाटिया ने ग्रामवासियों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान से अवगत करवाया तथा उन्हें तंबाकू छोड़ो, जिन्दगी चुनो का संदेश दिया।