पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शनिदेव मंदिर में हुआ जागरण, कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का दिया संदेश

शनिदेव मंदिर में हुआ जागरण, कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का दिया संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| टाउन में सेक्टर तीन स्थित इच्छापूर्ण श्री शनिदेव मंदिर में शनि महोत्सव के तहत मंगलवार रात जागरण हुआ। शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ। भगत लीलाधर भार्गव व मोहन भार्गव ने बताया कि जागरण में हरियाणवी सिंगर जश्न नमीश, मास्टर देव चुघ व रोहिताश शर्मा ने शनिदेव के भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे। नटराज आर्ट ग्रुप सिरसा की ओर से मनमोहक झांकी दिखाई गई। इस दौरान कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का संदेश दिया गया। बुधवार सुबह आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर गायकारों का सम्मान किया गया। इस दौरान गायकार जश्न नमीश ने मंदिर समिति को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इससे पूर्व सुबह 8.15 बजे हवन व 11.15 बजे भंडारा भी लगाया गया। शनि महोत्सव में अरुण अग्रवाल, मनोहर लाल कोचर, ललित जैन, सुमेरसिंह राजपुरोहित, निमेश दाहुजा आदि ने सेवाएं दी।

खबरें और भी हैं...