पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक संघ शेखावत का अधिवेशन, अंशदायी पेंशन के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान

शिक्षक संघ शेखावत का अधिवेशन, अंशदायी पेंशन के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| राशिसं (शेखावत) का अधिवेशन राउमावि हनुमानगढ़ टाउन में बुधवार को सभाध्यक्ष सतीश सहगल व प्रांतीय पर्यवेक्षक वकील सिंह के नेतृत्व में हुआ। अधिवेशन के प्रथम सत्र में अंशदान पेंशन तथा पीईईओ व्यवस्था की चुनौतियों पर विचार किया गया। मुख्य वक्ता वकील सिंह ने अंशदायी पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की। उन्होंने अंशदायी पेंशन के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। दूसरे सत्र में कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए सतीश सहगल को सभाध्यक्ष, उपसभाध्यक्ष लालचंद, संजय धारणियां को जिलाध्यक्ष, मनोहरलाल बंसल को जिला मंत्री, जगदीश वर्मा, जग्गा सिंह व राम सिंह बिश्नोई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामकुमार चौहान व अमर सिंह राव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। इसके अलावा छिंद्रपाल सिंह, महेंद्र सिंह, नौरंग भारती, लालचंद वर्मा, भूप सिंह मेहरड़ा, भूप सिंह पूनियां, जयपाल, रंगलाल बिश्नोई व दलीपचंद छींपा को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया। पूर्व निवर्तमान जिला मंत्री मनोहरलाल बंसल ने बीते वर्ष के कार्यों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया।

खबरें और भी हैं...