नोहर| गांव ढाणी लालखां के राजकीय उत्कृष्ट उच्च प्राथमिक स्कूल को माध्यमिक में क्रमोन्नत करने की मांग को लेकर स्कूल पर तालाबंदी और धरना 25वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को धरने पर जगदीश ईशराम, नोरंगलाल सहारण, अमरसिंह मेघवाल, जगदीश सहारण, महावीर सहारण, फूलाराम नायक, भानीराम नायक, जवाहर खां, रामचंद्र खाती, कुबद्दीन, निराणाराम, धर्मपाल, वेदप्रकाश सहारण, कृष्ण गोदारा, चंद्रपाल गोदारा आदि ग्रामीण बैठे। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक मांग नहीं मानी जाएगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।