पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विरसा संभाल दस्तार व गतका प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

विरसा संभाल दस्तार व गतका प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| भाई लालो सेवा समिति की ओर से आयोजित आठ दिवसीय विरसा संभाल दस्तार व गतका प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गुरुवार को टाउन में इंद्रा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा कलगीधर में किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेंद्रसिंह रोमाणा थे। शिविर में प्रशिक्षक सुखदीप सिंह व अमृतपाल सिंह ने समाज के युवाओं को गतका व दस्तार सिखाई। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को दस्तार बांधना सिखाकर सिख धर्म से जोड़ना है। इसके अलावा आत्मरक्षा के लिए गतका सिखाया जा रहा है। इस मौके पर राजेंद्रसिंह रोमाणा ने बताया कि 26 मई को शिविर का समारोहपूर्वक समापन होगा। इस मौके पर भाई लालो सेवा समिति की ओर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस माैके पर संत बाबा गुरप्रीत सिंह, कर्ण सिंह, गोगा सिंह, संदीप सिंह, गगनदीप सिंह, मनोहरसिंह भोला आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...