हनुमानगढ़| मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक के आश्रित को 50000 की सहायता स्वीकृत की गई है। कार्यवाहक कलेक्टर प्रकाश चौधरी ने तहसील नोहर के बाच्छूसर निवासी गोपीराम पुत्र निराणाराम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी प|ी बिदामी को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए। राशि का भुगतान संबंधित को बैंक खाता के माध्यम से किया जाएगा।