नोहर| भारतीय सिंधु सभा नोहर की बैठक यहां सिंधी मन्दिर में आयोजित की गई। बैठक में 19 मई शनिवार को नोहर आ रहे भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय महामंत्री महेंद्र तीर्थाणी व प्रदेश भाषा एवं संस्कृति प्रभारी प्रदीप गोठानी के नोहर आगमन के कार्यक्रम पर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि भारतीय सिंधु सभा की ओर से 17 जून को जयपुर में सिंधु महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बैठक में अध्यक्ष जगदीश वाधवानी, सचिव संजय सोनी, ओमप्रकाश बबुलानी, गोपीकिशन भागवानी, राजकुमार बचवानी, घनश्याम, कुंदनलाल, बाबूलाल, लेखराज, नरेश, ओमप्रकाश, सुशील, राजकुमार ज्ञानाणी आदि उपस्थित थे।