नोहर| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नोहर इकाई की बैठक यहां परिषद कार्यालय में हुई। बैठक में नोहर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अभियान के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। जिला संयोजक राहुल नागल ने बताया कि अभियान के दौरान किसी भी राजनीतिक दल के समर्थन के बिना मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। छात्र संघ अध्यक्ष प्रशांत महर्षि ने बताया कि नोहर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में अलग-अलग टीमें जाएगी। बैठक में करण जांगिड़, सूर्यकांत गुरू, कुलदीप बिजारणिया, मनीष महर्षि, अनिल नेहरा, अनिल शर्मा, अंकित, सचिन, अजय उपस्थित थे।