पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंधु महाकुंभ का प्रस्तावित सम्मेलन 17 जून को, बैठक में बच्चों को संस्कार और संस्कृति से जोड़ने का किया आह्वान

सिंधु महाकुंभ का प्रस्तावित सम्मेलन 17 जून को, बैठक में बच्चों को संस्कार और संस्कृति से जोड़ने का किया आह्वान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| हनुमानगढ़

भारतीय सिंधु सभा राजस्थान प्रदेश की ओर से रविवार को टाउन में सिंधी धर्मशाला में जिला स्तरीय बैठक हुई। राजस्थान प्रदेश शाखा भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश महामंत्री महेंद्र तीर्थानी एवं भाषा व सांस्कृतिक मंत्री डॉक्टर प्रदीप गेहानी उपस्थित रहे। सभा में महामंत्री महेंद्र तीर्थानी ने 17 जून को सिंधु महाकुंभ के रूप में प्रस्तावित सम्मेलन के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. प्रदीप गेहानी ने सिंधी भाषा एवं संस्कृति का महत्व बताते हुए बाल संस्कार शिविर को आवश्यक बताया। उन्होंने बच्चों में संस्कार को अति आवश्यक बताया। बीकानेर से टीकम पारवानी ने वैवाहिक रिश्तों में आ रही कड़वाहट पर विचार रखे। कार्यक्रम में जिले के सभी सिंधी पंचायतों के पदाधिकारी मौजूद थे। रावतसर, हनुमानगढ़, पीलीबंगा, नोहर, संगरिया आदि के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भारतीय सिंधु सभा के जिला अध्यक्ष किशन लाल लालवानी, संभाग प्रभारी किशन कुकवानी, जिला संगठन मुरलीधर हरवानी, अध्यक्ष मनोहर लाल बाबानी, सचिव घनश्याम मेघवानी, प्रचारमंत्री मोहन भारवानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खेमचंद तेजवानी, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष रतनलाल वधवानी, पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण कर्मचन्दानी, उपाध्यक्ष मोहनचंद चन्दानी, सचिव हरिकिशन पोपटानी, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम तुलसानी आदि ने विचार रखे। इस मौके पर खजानचंद, तुलसीदास भागनानी, राजकुमार नानकानी, सेवाराम वधनानी, सेवाराम सखीजा, गेदिमल बजाज, चंद्र प्रकाश भगनानी, राजेश चन्दानी, सोनू गगवानी, ललित प्रेमजनी आदि मौजूद थे।

नोहर| विधायक ज्ञानदेव आहूजा रविवार को नोहर पहुंचे। आहुजा ने समाज के लोगों के साथ मुलाकात की। इस मौके पर भारतीय सिंधु सभा की ओर से 17 जून को जयपुर में होने वाले सिंधु महाकुंभ की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। ज्ञानदेव आहुजा के नोहर पहुंचने पर हरीश वाधवानी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। विधायक ज्ञानदेव आहुजा व भारतीय सिंधु सभा के गोविंद रामनाणी ने सिंधी संस्कृति को विराट व गौरवशाली बताया। बैठक में विधायक ज्ञानदेव आहुजा ने राजनीतिक ताकत को बढ़ाने के लिए समाज में एकजुटता पर बल दिया। इस मौके पर सिंधी पंचायत अध्यक्ष सेवाराम मोटवानी, राजकुमार बचवानी, वीरूमल वाधवानी, राजकुमार बचावनी, ओम बबुलानी, कन्हैयालाल चेलवानी, मंदिर समिति अध्यक्ष खूबचंद गुरनाणी, हरीश वाधवानी राजकुमार ज्ञानाणी, बादल मूलचंदानी, आदि उपस्थित थे। इसके अलावा भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री नंदलाल वर्मा, भाजयूमो के पूर्व नगर अध्यक्ष अमित सांखी ने भी ज्ञानदेव आहुजा का स्वागत किया।

नोहर

खबरें और भी हैं...