पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक संघ अंबेडकर की बैठक में तहसील कार्यकारिणी का गठन किया

शिक्षक संघ अंबेडकर की बैठक में तहसील कार्यकारिणी का गठन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर| अंबेडकर विहार में राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की बैठक हुई। इसमें संघ की तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्षता भगवानाराम बसेर ने की। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री तिलोकनाथ व जिला अध्यक्ष जयराम पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में राजेंद्र कुमार शिला को अध्यक्ष चुना गया। महासचिव मनोज कुमार मौर्य, संरक्षक जोतराम, कोषाध्यक्ष नंदलाल शक्रवाल, संगठन मंत्री कालूराम नायक, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार बिबाण को बनाया गया। इसके अलावा भूपसिंह बरोड़, दुलीचंद, सुभाष कालवा, गोपीराम, भीमराज, कविता शिला, सोमपाल नायक, महेंद्र जोईया, चंद्रप्रकाश बालाण को भी विभिन्न पदों पर नियुक्तियां दी गई। बैठक में राजेंद्र कुमार शिला, मुकेश महला, कासम अली, याकूब अली, अख्तर अली आदि मौजूद थे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

खबरें और भी हैं...