पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा मेट यूनियन की बैठक, विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की

मनरेगा मेट यूनियन की बैठक, विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीलीबंगा| मनरेगा मेट यूनियन की एक बैठक रविवार को ग्राम पंचायत गोलूवाला सिहागान के अटल सेवा केंद्र में माया स्वामी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गोलूवाला उपतहसील की कार्यकारिणी आगामी 27 मई को गठित करने पर सहमति हुई। इसके अलावा बैठक में मेटों की समस्याओं पर चर्चा कर मेटों को राज्यकर्मी का दर्जा देने, मेटों को ड्रैस कोड देने, अनुभव प्रमाण पत्र देने, पैनल के आधार पर मेट लगाने व अनुभवधारी मेटों को प्राथमिकता देने आदि मांगों को लेकर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मनरेगा मेट यूनियन के जिला प्रभारी मेवाराम कालवा, तहसील अध्यक्ष राकेश सहारण, सरोज, सुमित्रा, पूजा, मनोहर पटीर, जगदीश प्रसाद, तरसेम, कृष्णलाल, राजेंद्र पटीर व धर्मपाल बिश्नोई आदि ने विचार रखे। सभी ने मेटों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...