घड़साना| कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। इस संबंध में पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष जगदीश गौड़ कि अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कर्नाटक में कांग्रेस की जीत को सत्य की जीत बताया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर खुशी जताई। बैठक में संबोधित करते हुए गौड़ ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व गुलाबनबी आजाद द्वारा बनाई गई। रणनीति तथा निष्ठा से किए गए कार्य पर कर्नाटक कि जनता ने भरोसा जताया है। कर्नाटक की जीत से ही अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार हुआ है। इस मौके पर मनीराम सहारण, अमीचंद चिडालिया, मनोहरलाल नायक, परीक्षित बिश्रोई, गोपाल मित्तल, देवीलाल निठारवाल, प्रवीण मेघवाल, विनोद छिंपा, दिनेश लेघा, कृपाशंकर, जगदीश कुमार, राकेश चांवरिया व विनोद नायक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।