पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंदे पानी के नाले की ग्रामीणों ने की सफाई

गंदे पानी के नाले की ग्रामीणों ने की सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोख. कस्बे में नालियों की सफाई करते ग्रामीण

भास्कर संवाददाता | नोख

कस्बे में एक वर्ष पूर्व गंदे पानी की निकासी के लिए नाला का निर्माण करवाया गया था। लेकिन इन दिनों यह नाला आमजन के लिए नासूर बनता जा रहा है। पंचायत द्वारा लाखों रुपए खर्च कर नाला तो बना दिया। लेकिन सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते इस नाले की समय समय पर सफाई नहीं करवाई गई। जिसके कारण कई बार यह नाला अवरुद्ध होकर गंदगी से भर गया है। ऐसे में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं मंगलवार की सुबह आदर्श सीनियर स्कूल के पास नाला पूर्णतया अवरुद्ध होने के कारण ग्रामीणों द्वारा 300 रुपए खर्च कर पानी का टैंकर मंगाकर नाले को साफ करवाया गया। पूर्व में बनी नाली निर्माण को ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया था तथा उसका भुगतान उठा लिया। गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले की सफाई को लेकर ग्रामीणों ने कदम उठाया। साथ ही नाले की सफाई की।

खबरें और भी हैं...