बिजली का तार टूटने से तीन बकरियों की मौत
क्षेत्र के शक्ति नगर पंचायत के अंबेडकर नगर में मंगलवार मध्य रात्रि को तेज हवा के कारण बिजली की तार टूट कर नीचे गिर गई। इस कारण वहां पर तीन बकरियां करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से झुलस कर मर गई। समाजसेवी महेंद्रसिंह टावरीवाला ने बताया है कि डिस्कॉम द्वारा लगाई गई बिजली की तार कमजोर होने के कारण आए दिन तारें टूट रही हैं तथा आए दिन हादसे घटित हो रहे हैं। इसी के चलते मंगलवार की रात्रि तार के गिरने से हुए हादसे से तीन बकरियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द डिस्कॉम द्वारा नई लाइन लगाकर आमजन को राहत पहुंचाई जाए।