भीषण गर्मी से आमजन परेशान
नोख | पिछले दो दिनों से पश्चिमी राजस्थान के नोख क्षेत्र के ग्रामीणों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से बचने के लिए ग्रामीण तरह तरह के जतन करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बुधवार की दोपहर 1 बजे तेज धूप व गर्मी से बचने के लिए कई प्रय| करते नजर आए। तेज गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण बाजार में सन्नाटा छाया रहा तथा लोग घरों से बाहर निकलने से कतराते हुए नजर आए। वहीं तेज गर्मी और लू के थपेड़ों ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया।