पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोड़ पर सांकेतिक चिह्न नहीं, हादसे की आशंका

मोड़ पर सांकेतिक चिह्न नहीं, हादसे की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोख | क्षेत्र में नोख से तालरिया जाने वाली सड़क मार्ग पर खतरनाक मोड़ होने के कारण आए दिन हादसे घटित हो रहे हैं। लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस सड़क मार्ग पर दो पुल बने हुए हैं और दोनों पुलों के पास खतरनाक मोड होने के कारण कई बार हादसे घटित हो चुके हैं। साथ ही दुर्घटनाओं में कइयों की जान भी जा चुकी है। लेकिन न ही इस मोड़ पर संबंधित विभाग द्वारा संकेत चिह्न लगाए जा रहे हैं और न ही किसी प्रकार के रिफ्लेक्टर। जिसके कारण रात्रि में तेज गति से आने वाले वाहनों को यह मोड़ नहीं दिखाई देता और हादसे का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस मोड पर सांकेतिक चिह्न लगाकर होने वाले हादसे को रोका जाए।

नोख. तालरिया रोड पर बना खतरनाक मोड़।

खबरें और भी हैं...