नोखा | नोखा तेरापंथ महिला मंडल की ओर से शनिवार को तेरापंथ भवन में तेरापंथ दर्शन की तृतीय कार्यशाला साध्वी राजीमती के सान्निध्य में हुई। इस अवसर पर साध्वीश्री ने तत्व जीव, अजीव, पुदगल व कर्म आदि विषयों पर विस्तार से व्याख्या की इस अवसर पर साध्वी कुसुम प्रभा ने बारहबोलो को बेहतरीन तरीके से समझाया, आचार्य भिक्षु के सिद्धांत दान पर प्रकाश डाला। मोहनीय कर्म को कर्मों का राजा बताया। महिला मंडल मंत्री प्रति मरोठी ने बताया की। प्रेक्षा वाहिनी की क्लास प्रत्येक रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे डॉ. प्रेम सुख मरोठी द्वारा लगाई जाती है।