खाजूवाला | भाजपा का बूथ संरचना सप्ताह 22-28 मई तक चलेगा। इस दौरान 1158 बूथ इकाइयों का सत्यापन करने के साथ ही शक्ति केंद्रों को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के निर्देश पर बनाए प्रभारियों को सभी विधानसभा क्षेत्र में बूथ इकाइयों का सत्यापन करना होगा। मेघवाल के प्रवक्ता राकेश सिंह साहोत्रा ने बताया कि खाजूवाला में सहीराम दुसाद, कोलायत में मनीष पारीक, बीकानेर पश्चिम में जालमसिंह भाटी, श्रीडूंगरगढ़ में एडवोकेट मुमताज अली भाटी, नोखा में केके बिश्नोई, बीकानेर पूर्व में डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, लूणकरणसर में रामगोपाल सुथार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।