पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 46 स्कूल क्रमोन्नत, बच्चों को नहीं जाना पड़ेगा दूसरी स्कूल

46 स्कूल क्रमोन्नत, बच्चों को नहीं जाना पड़ेगा दूसरी स्कूल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर| राज्य में 46 ग्राम पंचायतों के छात्र-छात्राओं को अब आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे गांव नहीं जाना पड़ेगा।

प्रदेश में 14 जिलों के 46 स्कूलों को अपग्रेड किया गया है। 13 जिलों के 33 उच्च प्राथमिक स्कूल माध्यमिक और 9 जिलों के 13 माध्यमिक स्कूल उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत हुए है। अपग्रेड हुए माध्यमिक स्कूलों में 9वीं और उच्च माध्यमिक में 11वीं कक्षा में प्रवेश शिक्षा सत्र 2018-19 से शुरू होंगे। वहीं 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रवेश द्वितीय वर्ष से मिलेगा। उप्रावि से माध्यमिक में अपग्रेड हुए स्कूलों की सूची में सबसे अधिक भीलवाड़ा के आठ स्कूल शामिल है जबकि सबसे कम अजमेर, चूरू, सीकर का एक-एक स्कूल शामिल है। वहीं बीकानेर के चार स्कूलों को उप्रावि से माध्यमिक और एक स्कूल को माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया है।

जिले के क्रमोन्नत स्कूल

राउप्रावि खारी, राउप्रावि नकोदेसर (लूणकरणसर)

राउप्रावि घट्टू, राउप्रावि गुंदूसर (नोखा)

रामावि लाखूसर (खाजूवाला)

खबरें और भी हैं...