नोखा कस्बे में चोरों के हौंसले बढ़ते जा रहे है। चोर आए दिन चोरी की घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाते है। इन चोरों को पकड़ने में नोखा पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। चोरों ने शनिवार रात को कस्बे के तिरुपति नगर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में सेंधमारी की और तीन दान-पात्र, मुकुट, छत्र सहित मंदिर में लगे सीसी टीवी की रिकार्डिंग करने वाला डीवीआर भी चुरा कर फरार हो गए। मंदिर पुजारी घेवर महाराज ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह पांच बजे जब मंदिर पहुंचा तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। मंदिर में भगवान विष्णु, हनुमानजी व शिवालय में रखे तीन दान-पात्र चोरी कर ले गए। वहीं चोर मंदिर परिसर में लगे सीसी टीवी की रिकार्डिंग करने वाला डीवीआर के साथ-साथ चांदी का छत्र, मुकुट आदि भी चोरी कर ले गए।
सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर साफ किया
मंदिर के अंदर डीवीआर तोड़कर ले गए चोर।