पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस के कड़े पहरे के बीच शहर में 47 जगह पर अता की गई जुमे की नमाज

पुलिस के कड़े पहरे के बीच शहर में 47 जगह पर अता की गई जुमे की नमाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रमजान माह में पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज शहर में 47 से जगहों पर अता की गई। सभी जगहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि भोड़ाकलां गांव में नमाज अता करने को लेकर विवाद बना हुआ है। लोगों का कहना है कि नमाज के लिए गांव के आ सकते हैं। यहां पर किसी बाहरी को नहीं आने दिया जाएगा। बीते शुक्रवार को इसे लेकर विवाद हुआ था। इस बार भी गांव वालों ने बाहरी को मस्जिद में नमाज अता करने से रोक दिया। वाजिद युवा संगठन के चेयरमैन हाजी शहजाद खान ने बताया कि पूरे शहर में शांतिपूर्वक नमाज अता की गई। उन्होंने कहा कि भोड़ाकलां गांव में एक मस्जिद है। यहां नमाज अता करने के लिए बाहर से लोग आते थे। अब गांव वालों का कहना है कि बाहरी कोई नहीं आएगा। इस बात को पुलिस के संज्ञान में लाया गया है। इसे लेकर लोग पुलिस कमिश्नर संदीप खिरबार से मिले हैं। अधिकारी ने पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने को कहा है। दूसरी ओर शहर में 47 ऐसी जगहों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अता की। इनमें में करीब 23 जगह सार्वजनिक थीं। सभी संबंधित जोन के डीसीपी, एसीपी और एसएचओ पूरे मामले में नजर बनाए रहे।

गुड़गांव. पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सेक्टर-29 में नमाज अता करते मुस्लिम समुदाय के लोग।

इधर, रमजान के पहले जुमे पर मांगी अमन की दुआ

नूंह| रमजान महीने के पहले जुमे पर बड़ी संख्या में लोगों ने रोजा रखा। जुमे की नमाज अता करने मस्जिदों में लोग आए। पूरे दिन इबादत करने के बाद रोजेदारों ने जुमे की नमाज अता की। जिले की हर जुम्मा मस्जिद में नमाजियों की भारी भीड़ के चलते पिनगवां , बड़कली चौक, फिरोजपुर-झिरका, पुन्हाना, शाह चोखा, रोजका मेव, घासेड़ा, रीठट, शिकरावा आदि की मस्जिदों में जगह कम पड़ने से लोगों ने मस्जिदों के बाहर सड़कों पर नमाज अता कर अमन चेन की दुआ मांगी। बाजार में भी रौनक दिखी। लोगों ने इफ्तार के लिए फल खरीदे।

खबरें और भी हैं...