नूंह | कांग्रेसियों ने कर्नाटक में भाजपा के सरकार बनाने का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। पुतला जलाने से पूर्व कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री आफताब अहमद ने कहा कि भाजपा जिस तरह लोकतंत्र की हत्या कर देश के इतिहास को बदलने की कोशिश कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कर्नाटक के गर्वनर द्वारा भाजपा को बहुमत साबित करने के लिए दिए 15 दिन के समय को गलत बताते हुए शनिवार तक बहुमत साबित करने का आदेश सुनाया है। सभी राजनीतिक दलों ने फैसले का स्वागत किया है।