फिरोजपुर झिरका | शहर में बुधवार शाम सरकारी अस्पताल के पास से दो लड़कियों का अपहरण किया गया। शुक्रवार को दोनों लड़कियों तो बरामद कर ली गईं, लेकिन आरोपी फरार हैं। वार्ड 4 निवासी बबलू ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी और उसकी एक दोस्त अस्पताल के पास गई थीं, तभी दो अनजान युवकों ने उनका अपहरण कर लिया। दोनों अपहरणकर्ताओं का पता नहीं लगा है। जांच अधिकारी एएसआई कृष्णा ने बताया कि दोनों लड़कियों को बरामद करके शुक्रवार को सीजेएम नूंह की कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए हैं और लड़कियों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दोषियों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा।