सस्ती गाड़ी बेचने के बहाने बुलाकर Rs.4 लाख लूटे
नूंह | नगीना थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहना-गंडूरी के कच्चे रास्ते पर दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने बुधवार को तमिलनाडु के तीन लोगों से 4 लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने ओएलएक्स पर सस्ती गाड़ी बेचने का विज्ञापन दिया था। इसे देखकर तीनों पीड़ितों ने इनसे संपर्क किया। बदमाशों ने तीनों को गोहाना-गंडूरी के कच्चे रास्ते पर ले जाकर बंदूक के जोर पर लूट लिया और फरार हो गए। बदमाशों से पीड़ितों की झड़प भी हुई, जिसमें उनके कपड़े तक फट गए। नगीना थाना एएसआई तेज सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।