गुड़गांव | पुलिस ने शुक्रवार रात नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। सार्वजनिक स्थान पर 50 से अधिक शराब पीकर हंगामा करने वाले और 3 लोगों को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया। संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। अभियान के दौरान डीसीपी, एसीपी और एसएचओ के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने नाका लगाकर वाहनों की जांच की। इफको चौक पर जांच के दौरान एक युवक से अवैध हथियार बरामद किया। युवक की पहचान नूंह निवासी मोहम्मद इरफान के रूप में हुई। शनिवार को सेक्टर-17/18 थाने में मामला दर्ज किया गया है।